एक और कांड- यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली लड़की की बॉडी, रखी थी पॉलिथीन में पैक करके

मथुरा के थाना राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर एक लाल रंग के ट्राली बैग में पॉलिथीन में पैक अज्ञात युवती का शव मिला है। शव को देखने से लग रहा है कि युवती की हत्या कर शव को फेंका गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

एक और कांड- यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली लड़की की बॉडी, रखी थी पॉलिथीन में पैक करके

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच हुआ है. पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।  अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

मथुरा के थाना राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर एक लाल रंग  के ट्राली बैग  में पॉलिथीन में पैक अज्ञात युवती का शव मिला है। शव को देखने से लग रहा है कि युवती की हत्या कर शव को फेंका गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की कई टीमें पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की टीमें हाईवे के सीसीटीवी खंगाल रही हैं। मथुरा पुलिस युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवती के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शव को देखकर अंदाजा लगाया दा रहा है कि युवती की उम्र करीब 22 वर्ष और करीब कद 5 फीट 2 इंच है।

युवती का रंग गोरा है उसने स्लेटी कलर की टीशर्ट और सफेद फूल पत्ती लाल वाला प्लाजो पहना हुआ था। देखने से युवती अच्छे परिवार की प्रतीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रॉली बैग में पॉलिथीन में लिपटी युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में चारों हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस की तीन टीमें इस केस को सुलझाने में लगी हैं। सवाल यही है कि यह लाश किसकी है। लाश को कौन यहां तक लेकर आया?  क्षेत्राधिकारी महावन आलोक सिंह का कहना है कि थाना राया इलाके में यमुना से एक्सप्रेस वे के सर्विसे रोड़ पर एक युवती का शव बरामद हुआ है उनका कहना है कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इससे पहले बीते महीने साइबर सिटी गुरुग्राम के इफको चौक पर एक लावारिस सूटकेस में लड़की की लाश मिली थी।  उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।  बता दें कि कुछ लोगों ने एक सूटकेस लावारिस हालत में देखा था।  इसकी सूचना पुलिस को दी. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो सूटकेस खोलकर देखा।  इसमें लगभग 25 वर्षीय युवती का  निर्वस्त्र शव था।