बुरा फंसा दूल्हा, बदल गई दुल्हन- मुंह दिखाई रस्म में खुला राज , लोग बोले ये तो धोखा है

दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। करीब पांच दिन तक गांव में पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब थाने में पुलिस से शिकायत की है। यह मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव एक गांव का है। इस गांव के निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बरात कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी के साथ 26 जनवरी को तय हुई थी।

बुरा फंसा दूल्हा, बदल गई दुल्हन- मुंह दिखाई रस्म में खुला राज , लोग बोले ये तो धोखा है

शादी के लिए दिखाया किसी और को और शादी हो गयी किसी और से  ऐसा ही एक वाकया  उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने सुना उसने वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। यहां एक गांव में युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ और दुल्हन बड़ी बहन बन गई। शादी की सारी रस्में भी धूमधाम से अदा की गईं। जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई शुरू की। दूसरी दुल्हन देखकर महिलाओं में खलबली मच गई। क्योंकि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था, वह दुल्हन नहीं थी बल्कि उसकी बड़ी बहन दुल्हन बनी बैठी थी। ऐसा धोखा पाकर दूल्हा व उसके घरवाले भी खफा हैं।


महिलाओं ने बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। करीब पांच दिन तक गांव में पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब थाने में पुलिस से शिकायत की है।
यह मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव एक गांव का है। इस गांव के निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बरात कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी के साथ 26 जनवरी को तय हुई थी। तय तिथि में धूमधाम से विवाह समारोह संपन्न हुआ। ससुराल पहुंची दुल्हन की महिलाओं ने मुंह दिखाई के लिए घूंघट हटाया तो दुल्हन के रूप में सजी युवती दूसरी निकली। 


शादी छोटी बहन के साथ तय हुई थी और दुल्हन के रूप में जो युवती थी वह उसकी बड़ी बहन है। दूल्हे के परिजनों द्वारा लड़की पक्ष पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। युवक की शादी कैलादेवी थाना क्षेत्र से हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।