बिकरू कांड- खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, बोले अखिलेश यादव - जीत न्याय की ही होती है, अहंकार की नहीं

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के विरोध में ख़ुशी दुबे सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने खुशी दुबे की जमानत का विरोध किया था और जवाब दाखिल किया था। वहीं कोर्ट में बिकरू कांड में शहीद हुए यूपी पुलिस के जवानों के परिजनों ने भी जमानत का विरोध किया था।

बिकरू कांड- खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, बोले अखिलेश यादव - जीत न्याय की ही होती है, अहंकार की नहीं

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के विरोध में ख़ुशी दुबे सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के विरोध में दलीलें दीं।

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने खुशी दुबे की जमानत का विरोध किया था और जवाब दाखिल किया था। वहीं कोर्ट में बिकरू कांड में शहीद हुए यूपी पुलिस के जवानों के परिजनों ने भी जमानत का विरोध किया था। बिकरू कांड में जमानत पाने वाली ख़ुशी दुबे पहली आरोपी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुशी दुबे की जमानत प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह फैसला भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न के दुष्प्रयासों की करारी हार है। भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं।

बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरू गांव पहुंची थी। पुलिस ने उसे भी आरोपी बना जेल भेजा था। बिकरू गांव में दो जुलाई की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ व एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह  बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

जानकारी के लिया याद दिला दे पुलिस बल और चौबेपुर के तत्कालीन सीओ बाहुबली ​​विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए थे। वहां विकास दुबे के साथियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे देश में लोग सहम गए थे। बाद में इस मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विकास दुबे के घर पर बुलडोजर चला दिया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे और अमर दुबे समेत चार आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं अमर दुबे की नवविवाहित पत्नी खुशी दुबे पर हमलावरों को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था खुशी दुबे को सह-अभियुक्त के रूप में जेल भेजा गया था।