C से शुरू होता है कांग्रेस और करप्शन, भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री बोम्मई का पलटवार

कर्नाटक में भ्रष्टाचार को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि 'कांग्रेस और करप्शन (भ्रष्टाचार) दोनों की शुरुआत 'C' से होती है। इसलिए ये दोनों समान हैं।

C से शुरू होता है कांग्रेस और करप्शन, भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री बोम्मई का पलटवार

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच अभी से ही जुबानी हमले जारी हैं। कर्नाटक कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम बसवराज बोम्मई ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम 'सी' से शुरू होता है और करप्शन भी 'सी' से ही शुरू होता है। इसलिए वे दोनों एक जैसे ही हैं।

जानकारी के लिए बता दे कर्नाटक में भ्रष्टाचार को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि 'कांग्रेस और करप्शन (भ्रष्टाचार) दोनों की शुरुआत 'C' से होती है। इसलिए ये दोनों समान हैं। 

उनके खिलाफ 60 से ज्यादा मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और लोकायुक्त इन मामलों की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था। अब सभी मामले जांच के लिए लोकायुक्त के पास भेज दिए गए हैं। पहले उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाब देने दीजिए'।  

बता दें कि कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टी कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरने के लिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार में विकास कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। कांग्रेस के आरोपों से घिरी बीजेपी ने भी कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना लिया है और दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटी हैं। 

बीते दिनों कांग्रेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, मुख्यमंत्री बोम्मई और विधायक रमेश जारकीहोली पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत की पेशकश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जारकीहोली ने एक जनसभा के दौरान 6000 रुपए प्रति वोट देने का एलान किया था। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश में अवैध चीजों और भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। 

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होना है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को समाप्त होगा। पिछली बार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई 2018 में हुआ था।