जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, हमलावर कौन था, आया ये बड़ा अपडेट

हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब सीने पर गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं यह भी खबर है कि वे अब जीवित नहीं रहे हैं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, हमलावर कौन था, आया ये बड़ा अपडेट

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब सीने पर गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं यह भी खबर है कि वे अब जीवित नहीं रहे हैं।

शिंजो आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में स्टंप भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। 67 वर्षीय पूर्व नेता वहीं मौके पर ही गिर गए और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि हमला पीछे से हुआ था। आबे को अस्पताल ले जाया गया और जहां कार्डियो-श्वसन तंत्र बंद देखा गया। जानकारों के अनुसार यह जापान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जो बताता है कि शरीर कोई महत्वपूर्ण संकेत नहीं दर्शा रहा है, और आम तौर पर एक मृत्यु के औपचारिक प्रमाणीकरण से पहले इस शब्द का इस्तेमाल होता है। कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पीछे से गर्दन से गोली मारी गई थी, संभवत: एक बन्दूक से। बता दें, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे शिंज़ो आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला था। इस तरह करीब 9 साल जापान के प्रधानमंत्री रहे।

जापान टाइम्स के अनुसार, शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने हमला किया। गोली लगने के बाद शिंजो आबे जैसे ही जमीन पर गिरे उनके सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत उनके पास आए। बताया जाता है कि आबे की गर्दन से काफी खून निकला। हमले के बाद पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया। हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि हमलावर ने उन्हें गोली क्यों मारी। हमलावर ने जैसे ही शिंजों पर हमला किया, वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर से गन छीन ली और उसे जमीन पर लिटा दिया। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा है, उसकी उम्र 41 साल है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आखिर उसने शिंजो को गोली क्यों मारी। 

गौरतलब है कि शिंजो आबे शीघ्र ही जापान-भारत संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास कनेक्शन देखा गया है। हाल में 24 मई को क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की थी। तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। इसमें भी शिंजो आबे के साथ उनकी विशेष केमिस्ट्री देखी गई थी।