IND vs BAN: जानें कैसे कानपुर टेस्ट में तेंदुलकर के 'विराट' रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली

विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन पूरे करने के लिए अब 35 रनों की जरूरत है। चेन्नई टेस्ट से पहले वह इस आंकड़े से 58 रन दूर थे। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं।

IND vs BAN: जानें कैसे कानपुर टेस्ट में तेंदुलकर के 'विराट' रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर बड़े रिकॉर्ड पर है। कानपुर टेस्ट में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल, किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन के आंकड़े से महज 35 रन दूर हैं। 

सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली

विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन पूरे करने के लिए अब 35 रनों की जरूरत है। चेन्नई टेस्ट से पहले वह इस आंकड़े से 58 रन दूर थे। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उन्होंने 623 पारियां (226 टेस्ट पारी, 396 वनडे पारी, 1 टी20 पारी) में ऐसा किया था। कोहली ने अब तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 593 पारियों में 26965 रन बनाए हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन


खिलाड़ी                             मैच         रन
सचिन तेंदुलकर                   664     34357
कुमार संगकारा                   594     28016
रिकी पोंटिंग                       560     27483
विराट कोहली                    534     26965*
महेला जयवर्धने                   652     25957

चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 35 वर्षीय बल्लेबाज ने घर में 12000 रन पूरे किए थे। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 219वें मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। 

कोहली ने घर में 58.84 के औसत से 12000 रन पूरे किए हैं जिसमें 38 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। भारतीय परिस्थितियों में सचिन तेंदुलकर ने 258 मैचों में 50.32 के औसत से 14192 रन बनाए हैं जिसमें 42 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं।