IND vs SL 2nd T20Match- बड़े स्कोर का पीछा करती हुई टीम इंडिया लड़ते हुए 16 रनो से हारी

मैच के आखिरी ओवरों में मावी ने अक्षर पटेल का अच्छा साथ दिया और टीम इंडिया की उमीदो को जिन्दा रखा। आखिरी ओवर में इंडिया को 6 गेंद में 21 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल 31 गेंदों में 65 रन बना कर कप्तान शनाका की गेंद पर आउट हुए और इसी के साथ भारत की मैच जीतने की उम्मीद भी ख़तम हो गई।

IND vs SL 2nd T20Match- बड़े स्कोर का पीछा करती हुई टीम इंडिया लड़ते हुए 16 रनो से हारी

श्री लंका ने 2016 के बाद पहली बार इंडिया की सरजमीं पर टीम इंडिया को 16 रन से हराया। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला गया। बता दे इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो रन से जीता था। आज के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा। 

टीम इंडिया की शुरुवात अच्छी नहीं रही 207 रन का पीछा करते हुए 12 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा । ईशान किशन पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। 21 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। राहुल त्रिपाठी पांच गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। 34 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। कप्तान हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 36 गेंद का सामना किया और तीन चौके और तीन छक्के लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 149 रन था। 

मैच के आखिरी ओवरों में मावी ने अक्षर पटेल का अच्छा साथ दिया और टीम इंडिया की उमीदो को जिन्दा रखा। आखिरी ओवर में इंडिया को 6 गेंद में 21 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल 31 गेंदों में 65 रन बना कर कप्तान शनाका की गेंद पर आउट हुए और इसी के साथ भारत की मैच जीतने की उम्मीद भी ख़तम हो गई। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटा दिए और यहीं से श्रीलंका की पारी ने तेज रफ्तार पकड़ ली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक श्रीलंका का स्कोर 80 रन हो चुका था। हालांकि, अगले ही ओवर में भानुका राजपक्षे भी दो रन बनाकर आउट हो गए। कुछ समय बाद पथुम निशांका भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डीसिल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चरिथ असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाकर श्रीलंका की वापसी कराई। 

अंत में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने 22 गेंद में 56 रन की पारी खेली और श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाया।  

इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी और पावरप्ले में 55 रन बना लिए थे। पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने भारत की वापसी कराई और 138 रन पर श्रीलंका के छह विकेट गिर गए। चहल ने पहला विकेट लिया। वहीं, अक्षर को दो सफलता मिली। इस बीच उमरान मलिक ने तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। मावी ने चार ओवर में 53 और अर्शदीप ने दो ओवर में 37 रन लुटा दिए। अर्शदीप ने इस मैच में पांच नो बॉल भी की। इसमें से एक में उन्हें विकेट भी मिला, लेकिन नो बॉल के चलते वह बहुत महंगे साबित हुए। 

इस मैच के लिए हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए।  उन्होंने राहुल त्रिपाठी को चोटिल संजू सैमसम की जगह शामिल किया जबकि हर्षल पटेल के स्थान पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया। राहुल त्रिपाठी को इस तरह 31 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला।