'भारत राष्ट्र नहीं राज्यों का संघ' लंदन में भारतीय अधिकारी ने किये राहुल गाँधी से तीखे सवाल, वीडियो वॉयरल

वीडियो में सिद्धार्थ वर्मा कह रहे हैं, 'आपने यह कहते हुए संविधान के अनुच्छेद 1 का हवाला दिया कि संविधान के आधार पर भारत राज्यों का संघ है। अगर एक पन्ना पहले जाएंगे और प्रस्तावना देखेंगे, तो इसमें लिखा है कि भारत एक राष्ट्र है। भारत अपने आप में सबसे पुरानी जीवित सभ्यताओं में से एक है और इस शब्द की उत्पत्ति वेदों में हुई है और हम बहुत पुरानी सभ्यता हैं।' सिद्धार्थ वर्मा ने कांग्रेस नेता से सवाल किया, 'क्या राजनेता के तौर पर आपको नहीं लगता कि भारत को लेकर आपका विचार न केवल गलत है, बल्कि विनाश करने वाला भी है क्योंकि यह हजारों सालों के इतिहास को छिपाने की कोशिश करता है।'

'भारत राष्ट्र नहीं राज्यों का संघ' लंदन में भारतीय अधिकारी ने किये राहुल गाँधी से तीखे सवाल, वीडियो वॉयरल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सटी के एक कार्यक्रम 'इंडिया एट 75' में सम्बोधित कर रहे थे जहाँ उपस्तिथ लोगो के सवालो का जवाब दे रहे है थे। वही पर उनसे भारतीय सिविल सेवा अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने कई तीखे सवाल पूछे जिसका वीडियो वॉयरल हो चुका है। पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच राष्ट्र और राज्य के मुद्दे पर जमकर सवाल-जवाब हुए। इस पूरी चर्चा का वीडियो अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने 'इंडिया एट 75' विषय पर अपने विचार पेश किए थे। 

अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने ट्वीट किया, 'कल मैंने कैंब्रिज में राहुल गांधी से उनके बयान 'भारत राष्ट्र नहीं है, बल्कि राज्यों का संघ' है को लेकर सवाल किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि यह राज्यों के बीच समझौते का नतीजा है।'

https://twitter.com/Sid_IRTS/status/1528971624841625603?s=20&t=0lKLxGog_7pRrIS9ZmXWHQ

वीडियो में सिद्धार्थ वर्मा कह रहे हैं, 'आपने यह कहते हुए संविधान के अनुच्छेद 1 का हवाला दिया कि संविधान के आधार पर भारत राज्यों का संघ है। अगर एक पन्ना पहले जाएंगे और प्रस्तावना देखेंगे, तो इसमें लिखा है कि भारत एक राष्ट्र है। भारत अपने आप में सबसे पुरानी जीवित सभ्यताओं में से एक है और इस शब्द की उत्पत्ति वेदों में हुई है और हम बहुत पुरानी सभ्यता हैं।' 

उन्होंने आगे कहा, 'यहां तक कि जब चाणक्य ने भी तक्षशिला में छात्रों से चर्चा की थी, तो उन्होंने भी साफ किया था कि वे भले ही अलग-अलग जनपदों से आते हों, लेकिन अंत में उनका संबंध भारत से है।' इसपर राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'क्या उन्होंने नेशन शब्द का इस्तेमाल किया था?' तो अधिकारी ने कहा उन्होंने 'राष्ट्र' शब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल ने कहा, 'राष्ट्र साम्राज्य है।' फिर अधिकारी ने कहा, 'नहीं, राष्ट्र, नेशन का संस्कृत शब्द है।' 

सिद्धार्थ वर्मा ने कांग्रेस नेता से सवाल किया, 'क्या राजनेता के तौर पर आपको नहीं लगता कि भारत को लेकर आपका विचार न केवल गलत है, बल्कि विनाश करने वाला भी है क्योंकि यह हजारों सालों के इतिहास को छिपाने की कोशिश करता है।'

राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद  भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ वर्माकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने समर्थन के लिए लोगों का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा, 'आज मिले इस समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं। लेकिन यह दिखाता है कि बड़ी संख्या में भारतीयों के लिए 75 साल पुराना भारत केवल छोटी राजनीतिक चीज नहीं है। भारतवर्ष हजारों सालों से है और यह अनंतकाल तक रहेगा।'