किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया, मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल

कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोर रही थीं.   अर्जुन मेघवाल होंगे देश के नए केन्द्रीय कानून मंत्री, राष्टपति भवन ने जारी की अधिसूचना, किरन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया, किरेन रिजिजू को सौंपी गई है

किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया, मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल

मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया, अब अर्जुन मेघवाल होंगे देश के नए केन्द्रीय कानून मंत्री, राष्टपति भवन ने जारी की अधिसूचना, किरन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया, किरेन रिजिजू को सौंपी गई है अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी, वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, गौरतलब है कि मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं.

किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद के हटा दिया गया है. उनकी जगह ये जिम्मेदारी पार्टी के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को दी गई है. किरेन रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है. इस चौंकाने वाले बदलाव की घोषणा राष्ट्रपति भवन के एक बयान द्वारा की गई.

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच निम्नलिखित विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है-

- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो किरेन रिजिजू को सौंपा जाए.
 
- अर्जुनराम मेघवाल, राज्य मंत्री को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाए.  

बता दें कि कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोर रही थीं.  रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं.  वह इसे ‘अपारदर्शी’ सिस्टम बताते हुए आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसे सबसे बेकार सिस्टम बताया था. 

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं. वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है. राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है.

अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में वे केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल रहे थे. कैबिनेट में इस बड़े फेरबदल के बाद उन्हें अतिरिक्त नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे मौजूदा मंत्रालय के साथ कानून मंत्रालय भी देखेंगे.