श्रद्धा की तरह दिल्ली में एक और टुकड़े टुकड़े किलिंग- माँ-बेटे ने मिलकर किया पिता का काम तमाम

दिल्ली के पांडव नगर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि 6 महीने पहले मिले लाश के टुकड़ों की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले शख्स नाम था अंजन दास था। जिसका कत्ल उसकी बीवी पूनम और बेटे दीपक ने मिलकर किया था।

श्रद्धा की तरह दिल्ली में एक और टुकड़े टुकड़े किलिंग- माँ-बेटे ने मिलकर किया पिता का काम तमाम

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से एक के बाद एक कई घटनाएं घटी हैं, उससे लोगों को अब 'अपनों' से ही डर लगने लगा है। गर्लफ्रेंड, बेटी ही नहीं अब पिता भी सुरक्षित नहीं हैं। दो हफ्ते पहले श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े करने वाली खबर से पूरा देश हिल गया था। लेकिन आरोपी आफताब के चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं है। ज्यादा दिन नहीं हुए, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली थी। 

दिल्ली के बदरपुर में उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी थी। अपने जिगर के टुकड़े के कत्ल में मां ने भी पूरा साथ दिया। आज पता चला है कि पांडव नगर में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने सुहाग को मिटा दिया। उन्होंने भी शव के टुकड़े किए और फ्रिज में रखकर एक-एक हिस्से को ठिकाने लगाया। इसमें मृतक के अवैध संबंधों का भी पता चला है। गांव और शहर में अलग-अलग शादियां करने के बाद वह बहू पर भी बुरी नजर रखता था। रिश्तों के खून की ये कहानियां डरा रही हैं। 

जानिये रिश्तो के इस क़त्ल की दास्तान -

किसी ने पुलिस को इत्तिला देकर बताया कि पांडव नगर थाना इलाके में कल्याणपुरी के पास चांद सिनेमा के ठीक सामने झाड़ियों में कुछ संदिग्ध पड़ा हुआ है, जिससे काफी दुर्गंध आ रही है।  सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस कुछ देर बाद ही मौके पर जा पहुंची।  पुलिस ने झाड़ियों से प्लास्टिक के कट्टे में बंधा वो सामान बाहर निकाला, जिससे बेइंतहा बदबू आ रही थी।  जब पुलिस टीम ने उसे खोलकर देखा तो सबकी आंखे फटी की फटी रह गई।  क्योंकि उसमें इंसानी जिस्म का एक टुकड़ा था। 

इस बात खबर पूरे इलाके में आग तरह फैल गई।  पुलिस ने मौके से वो इंसानी जिस्म का टुकड़ा बरामद कर उसे जांच के लिए रवाना कर दिया।  पुलिस जान चुकी थी कि साफतौर पर यह मामला कत्ल का है।  लेकिन अब पुलिस के सामने सवाल था कि आखिर कत्ल किसका हुआ? कौन था वो शख्स? किसने एक इंसान के टुकड़े टुकड़े करके ऐसे फेंक दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इसी दौरान इस इंसानी जिस्म के टुकड़े की गुत्थी को सुलझाने का काम क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया।  छानबीन चल ही रही थी कि पुलिस को पता चला कि ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लाश के कई टुकड़े बरामद हो रहे थे।  पुलिस को त्रिलोकपुरी इलाके में अक्सर मानव अंग मिलने की सूचनाएं मिलती थी।  अब मामला और गहरा गया।  क्राइम ब्रांच को पता लगाना था कि मरने वाला कौन था? और जो टुकड़े दूसरे इलाकों में मिले हैं, क्या वो इसी शख्स के थे?  

क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले पांडव नगर थाना क्षेत्र के उस इलाके से छानबीन शुरू की, जहां लाश का पहला टुकड़ा मिला था।  पुलिस को आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी थी, जो आसान काम नहीं था।  लेकिन पुलिस ने ऐसा ही किया।  सीसीटीवी फुटेज जुटाने का काम शुरू किया गया।  उधर, पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही थी. लेकिन किसी को पता नहीं था कि यह टुकड़ा वहां कौन और कब फेंक कर गया था? इस मामले की छानबीन को शुरू हुए 6 महीने का वक्त बीत चुका था। अब जाकर दिल्ली के पांडव नगर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि 6 महीने पहले मिले लाश के टुकड़ों की गुत्थी सुलझ गई है।  पुलिस के मुताबिक मरने वाले शख्स नाम था अंजन दास था।  जिसका कत्ल उसकी बीवी पूनम और बेटे दीपक ने मिलकर किया था। 

जैसा कि आपको याद होगा नवंबर के दूसरे हफ्ते में श्रद्धा हत्याकांड का खुलासा हुआ था। महीना अभी बीता नहीं था कि आज उसी तरह का एक और केस सामने आया। पांडव नगर में पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने शव के 10 टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा था और पास के मैदान में फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज ने सारी सच्चाई खोलकर रख दी। मां और बेटे उस मैदान में कुछ ले जाते देखे गए जहां कूड़ा वाला आता था। यह वारदात भी 6 महीने पहले की है। तब पुलिस को बैग से लाश के हिस्से मिले थे। कटा हुआ ठंडा सिर मिलने से पुलिस को साफ हो गया कि फ्रीजर का इस्तेमाल किया गया है। हाथ के टुकड़े अलग मिले। आसपास के फुटेज खंगालने में समय लगा। अब पता चला है कि अंजन दास से मां और बेटे तंग आ गए थे। अक्सर घर में लड़ाई होती थी।

पांडव नगर हत्याकांड में रिश्तों की कहानी बड़ी उलझी हुई है। वीडियो में दिख रही महिला का नाम पूनम है। 2016 में पूनम के पति कल्लू की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अंजन दास से 2017 में शादी कर ली, वे दोनों 2011 से ही एक साथ रह रहे थे। वीडियो में दिख रहा पुरुष दीपक है और उसके पिता कल्लू थे। उसकी एक बहन भी है। दीपक की शादी हो गई थी और वह अलग रह रहा था। अंजन दास की शादी बिहार के गांव में भी हुई थी और उसके 8 बच्चे हैं। अंजन ने पूनम के जेवरात बेचकर घर में पैसे भेजे थे। पुलिस ने बताया कि कमाई का कोई साधन नहीं था, वह पूनम पर ही आश्रित था। इस कारण अक्सर झगड़े होते रहते थे। पूनम को लग रहा था कि वह उसकी बहू और बेटी पर बुरी नजर रखता है। इसके बाद ही पूनम और दीपक ने मिलकर अंजन की हत्या की साजिश रची।

अंजन दास को नशे की गोलियां पिलाकर उसका गला काट दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े फ्रीजर में रखे गए जिससे बदबू न आए। आफताब की तरह ये भी एक-एक हिस्से को रोज ठिकाने लगाते थे। हालांकि अंजन दास से रिश्ते खत्म किए जा सकते थे। अगर वह बुरी नजर रखता था तो पुलिस केस किया जा सकता था लेकिन मां-बेटे ने उसे रास्ते से हटाने के लिए मर्डर करने का ही रास्ता क्यों चुना? पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक अंजन दास ने पूनम से भले ही दूसरी शादी की थी।  लेकिन अंजन दास उसका तीसरा पति था।  यानी वो पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी।  अंजन से उसने तीसरी शादी की थी।  पूनम के दूसरे पति कल्लू से तीन बच्चे हैं।