नोट कीजिये शो टाइमिंग: आज लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में

लखनऊ के सिनेमा घरों में 15 अगस्त को फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में, जानें डिटेल. राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर मुफ्त में मूवी दिखाया जाएगा. सिनेमाघरों में 'पहले आओ पहले पाओ' की तर्ज पर फ‍िल्‍म का टिकट मिलेगा. इसको लेकर शहर के सभी सिनेमाघरों के मालिकों को आदेश जारी कर दिया गया है.

नोट कीजिये शो टाइमिंग: आज लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में

देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से एक अनोखा आदेश जारी किया गया है. शुक्रवार देर शाम को जिलाधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के सिनेमाघरों में निशुल्क देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाएंगी. इन सिनेमाघरों में ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर फिल्म का टिकट मिलेगा और उसे अपने परिवार के साथ फिल्म का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति वाली फिल्में भाग मिल्खा भाग और आईबी-71 का 14 स्क्रीन में मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों के मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर जिला प्रशासन ने यह इंतजाम किया है। फिल्मों का प्रदर्शन नि:शुल्क रहेगा और टिकटों का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 15 अगस्त को भाग मिल्खा भाग के 12 और आईबी-71 के दो शो रहेंगे. कुल 2218 टिकट का इंतजाम शहर के लोगों के लिए किया गया है जिन्हें मल्टीप्लेक्स से जाकर लिया जा सकता है. सिनेपोलिस फन मॉल गोमतीनगर में 217 और पीवीआर फीनिक्स मॉल कानपुर रोड में 124 सीट पूरी तरह बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं.

इसके अलावा 12 जगहों पर 30 फीसदी सीट वरिष्ठ नागरिक, 10 फीसदी दिव्यांग, 30 फीसदी स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगीं. किसी तरह की दिक्कत होने पर सहायक आयुक्त वाणिज्य से 7376113756 और वाणिज्य कर अधिकारी से 9450730345 पर संपर्क कर सकते हैं.  

नोट कर लें, मल्टीप्लेक्स, टाइम और फिल्म 

वेव सिनेमा में आईबी-71, दोपहर 1 बजे, सीटें- 228
सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 163
सिनेपॉलिस, फन मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 12:30 बजे, 217 सीटें
पीवीआर सहारागंज मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे,  202 सीटें
पीवीआर सिंगापुर मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 194
पीवीआर फीनिक्स मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 124
पीवीआर लुलु मॉल भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 74
आईनॉक्स, गोमतीनगर भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 123
आईनॉक्स गार्डन गैलेरिया तेलीबाग में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 144
आईनॉक्स उमराव निशातगंज में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 225
आईनॉक्स क्राउन मॉल चिनहट में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 139
आईनॉक्स, एमराल्ड मॉल आशियाना में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 133
आईनॉक्स, पैलेसियो मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 78
मूवीमैक्स, आलमबाग बस अड्डा आईबी-71 दोपहर 12 बजे, सीटें 174