सऊदी अरब में बैठकर रची पूरी साजिश, मौसी ने रची हत्या की साजिश, भतीजे पर चलवाई गोली

17 जनवरी को इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के राजेश पायलट गोल चक्कर के पास अभिषेक नाम के युवक पर बाइक सवार अज्ञात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। कमरा खाली कराए जाने से नाराज एक महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए अपने भतीजे की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद महिला सऊदी अरब चली गई, जहां से उसने अपने भतीजे पर जानलेवा हमला करा दिया।

सऊदी अरब में बैठकर रची पूरी साजिश, मौसी ने रची हत्या की साजिश, भतीजे पर चलवाई गोली

कमरा खाली कराए जाने से नाराज एक महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए अपने भतीजे की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि महिला का संपर्क गलत काम करने वाले लोगों से था। इसलिए उससे कमरा खाली करा लिया था. इसके बाद महिला सऊदी अरब चली गई, जहां से उसने अपने भतीजे पर जानलेवा हमला करा दिया। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है.
दरसअल, 17 जनवरी को इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के राजेश पायलट गोल चक्कर के पास अभिषेक नाम के युवक पर बाइक सवार अज्ञात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। अभिषेक बिसरख स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से अपने घर सूरजपुर वापस आ रहा था, उसी दौरान उस पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


युवक पर किए गए हमले के बाद नोएडा पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो पता चला युवक पर हमला करवाने के पीछे उसकी की मौसी का हाथ है। पुलिस के मुताबिक, घायल अभिषेक सूरजपुर में अपने परिवार के साथ रहता है।  वहीं पर उसकी मौसी अंजली भी एक कमरे में रहती थी, लेकिन अंजली का संपर्क कुछ अवैध काम करने वाले लोगों से था। 
पुलिस का कहना है कि बाहरी लोगों का अभिषेक के घर अंजली से मिलने के लिए आना जाना रहता था, जिससे घर वाले काफी असहज महसूस करते थे। इसी कारण अभिषेक के घरवालों ने अंजली से कमरा खाली करा लिया। कमरा खाली करने के दौरान अंजली ने हत्या की धमकी दी। हालांकि अभिषेक के घरवालों ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। 
भांजे के घर से जाने के बाद अंजली सऊदी अरब चली गई। हालांकि विदेश जाने के बाद भी अंजली अपने दोस्तों के संपर्क रही। घर से निकाले जाने के अपमान का बदला लेने के लिए मौसी अंजली ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की साजिश रच डाली। 


इस दौरान अंजलि सऊदी अरब चली गई, वहीं से उसने अपने बॉयफ्रेंड जयवर्धन उर्फ जय से अभिषेक की हत्या करने की बात कही। जिसके बाद जय ने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर इस पूरी योजना को बनाया और 17 जनवरी की शाम को कंपनी से वापस आते समय अभिषेक को निशाना बनाते हुए उसको गोली मार दी। गनीमत यह रही कि उसके गोली कमर में लगने के बाद पेट से निकल गई। जिससे उसकी जान बच गई। अभी भी वह अस्पताल में भर्ती है। हमला करने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
दरसअल अंजलि ने अभिषेक को मारने की पूरी साजिश सऊदी अरब में रहकर रची और वहीं से लगातार वह अपने बॉयफ्रेंड जय से बात करती रही। अभी भी अंजलि सऊदी अरब में है, जिसके लिए पुलिस के द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने इस दौरान दोनों हमलावर जयवर्धन और अमित को गिरफ्तार कर लिया। जयवर्धन ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के अमरपुर का रहने वाला है, वही अमित दनकौर थाना क्षेत्र के पीपलका का रहने वाला है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल विशाल पांडेय ने बताया कि कमरा खाली कराए जाने के बाद घायल अभिषेक की मौसी ने सऊदी अरब में जाकर इस हमले की साजिश रची थी। उसके मित्रो ने इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अंजली के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है, ताकि उसे जल्दी गिरफ्तार किया जा सके।