महिला के तीन नाम, दो बार धर्म बदलकर की 3 लव मैरिज, तीसरे पति ने देखा दूसरे पति के साथ और किया काम तमाम

गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 25 दिसंबर को एक 35 वर्षीय महिला भव्या शर्मा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की उसके ही पति विनोद शर्मा ने चाकू घोंपकर हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका भव्या ने विनोद से तीसरी शादी की थी। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ रहने के बाद भी दूसरे पति अनीश के साथ भी रिश्ते रखती थी।

महिला के तीन नाम, दो बार धर्म बदलकर की 3 लव मैरिज, तीसरे पति ने देखा दूसरे पति के साथ और किया काम तमाम

अंजलि उर्फ़ अफसाना उर्फ़ भव्या की कहानी का बहुत दुखद अंत हुआ। मामला राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के भव्या शर्मा मर्डर केस का है। गाजियाबाद में मृत मिली 35 साल की भव्या शर्मा का मर्डर उसके पति विनोद शर्मा ने ही किया था।  गाजियाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुस्लिम युवती बेबी पहली शादी के बाद अंजलि, दूसरे निकाह के बाद अफसाना और तीसरी शादी के बाद भव्या शर्मा बन गई थी।  यानी वह दो हिंदू युवकों और एक मुस्लिम से शादी रचा चुकी थी। 

बता दे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 25 दिसंबर को एक 35 वर्षीय महिला भव्या शर्मा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की उसके ही पति विनोद शर्मा ने चाकू घोंपकर हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका भव्या ने विनोद से तीसरी शादी की थी। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ रहने के बाद भी दूसरे पति अनीश के साथ भी रिश्ते रखती थी। विनोद ने 24 दिसंबर को वीडियो कॉल पर भव्या को अनीश के साथ देख लिया था। जिसके बाद उसने साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठ बोलता रहा और कहता रहा ज्यादा शराब पीने से भव्या की मौत हुई है।

शहर के एसीपी अंशु जैन मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विनोद को शक था कि भव्या के दूसरे पति अनीश से रिश्ते हैं। भव्या आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी थी। जिस कारण वह काम के सिलसिले में अक्सर इंदौर और जबलपुर जाती थी। 24 दिसंबर को जब भव्या बाहर गई तो विनोद ने उसे वीडियो कॉल किया था। जिसमें उसे अनीश भी उसके साथ नजर आया। विनोद ने पुलिस को बताया कि अनीश ने उसे गाजियाबाद छोड़ने की धमकी दी। अनीश ने कहा था कि वह उसे मार देगा। तभी उसने हत्या की साजिश रच डाली। एसीपी ने बताया कि विनोद कोई काम नहीं करता था। भव्या की कमाई से घर का खर्च चल रहा था। बता दें कि मृतका के भाई टीपू ने विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। 

विनोद ने पुलिस को बताया कि वह और भव्या अक्सर शराब पीते थे। 25 दिसंबर को भव्या घर वापस लौटी थी। जिसके बाद दोनों सुबह ही शराब पीने बैठ गए थे। आरोपी विनोद खुद कम और भव्या को ज्यादा शराब पिला रहा था। शाम तक भव्या नशे में हो गई। इस दौरान उनका बेटा आदिल घर में मौजूद था। जिस पर विनोद ने आदिल को पैसे देकर बाजार से खिलौना लाने के लिए भेज दिया। बच्चे के बाहर जाते ही उसने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी ने भव्या की ऑपरेशन वाली जगह पर चाकू मारा। जिससे कि पुलिस ऑपरेशन का निशान समझे। वहीं जब आदिल ने मां के बारे में पूछा तो विनोद ने उससे कहा कि मां सो रही है। इसके बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े बदल दिए और बिस्तर से खून साफ कर दिया। 

फिलहाल पुलिस ने हत्या में उपयोग किए जाने वाले चाकू को बरामद कर लिया है। भव्या बिहार के सीतामढ़ी में मुस्लिम परिवार से थी। उसका नाम बेबी था। उसने तीन शादी की थीं और तीनों प्रेम विवाह थे। भव्या उर्फ बेबी ने दो शादी हिंदू और एक शादी मुस्लिम से की थी। वहीं मृतका ने हर शादी के बाद अपना नाम बदला। पहली शादी के बाद उसने अपना नाम अंजली, दूसरी शादी के बाद अफसाना और तीसरी शादी के बाद वह भव्या बन गई। पहली शादी योगेंद्र, दूसरी शादी अनीश और तीसरी शादी विनोद से की थी। पहली और दूसरी शादी से दो बच्चे निहाल और आदिल थे। वहीं भव्या ने विनोद से तीसरी शादी साल 2019 में की थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं था।

बिहार के सीतामढ़ी के मुस्लिम परिवार में जन्मी बेबी गाजियाबाद में आकर रहने लगी थी।  उसकी पहली शादी दिल्ली के योगेंद्र कुमार से हुई। हिंदू युवक से विवाह होने पर बेबी ने अपना नाम बदलकर अंजलि रख लिया। अंजलि और योगेंद्र 13 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए। दोनों का एक बच्चा भी हुआ। वह बच्चा अब अपने पिता के साथ रहता है। योगेंद्र को छोड़ने के बाद अंजलि दिल्ली निवासी अनीस की बीवी बन गई। फिर उसने अपना नाम अफसाना रख लिया। दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम रखा आदिल। 2017 में निकाह हुआ और फिर डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। बेटे आदिल को अफसाना अपने साथ रखने लगी। अनीस से जुदा होने के बाद अफसाना गुरुग्राम के रहने वाले विनोद शर्मा के संपर्क में आ गई। साल 2019 में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई और अफसाना ने अपना नाम रखा- भव्या शर्मा। वह अपने साथ दूसरे पति से हुए बच्चे आदिल को साथ लेकर ही विनोद के साथ रह रही थी।