योगी सरकार 2.0 में किसको मिलने वाला है कैबिनेट मंत्री का पद, हो गयी फाइनल लिस्ट तैयार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा। जानकारी के मुताबिक, दिनेश शर्मा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है।

योगी सरकार 2.0 में किसको मिलने वाला है कैबिनेट मंत्री का पद, हो गयी फाइनल लिस्ट तैयार

जैसा की यह बिलकुल तय है कि कल यानि शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष भाजपा नेता, उद्योगपति, संत-महंत शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के विशाल शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा। जानकारी के मुताबिक, दिनेश शर्मा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा यूपी के डिप्टी सीएम बनेंगे। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। 

योगी सरकार  2.0 के मंत्रिमंडल में करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं वहीं करीब 12 लोगों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिये जाने की खबरे हैं।  इस मंत्रीमंडल में 10 से अधिक लोगों को राज्य मंत्री भी बनाया जा सकता है।हर समाज के प्रतिनिधित्व का  ख्याल रखा गया है। चलिए जानते हैं यूपी के संभावित मंत्रियों में कौन-कौन शामिल है।

योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया। योगी मंत्रिमंडल में शामिल नामों को लेकर नई जानकारी सामने आयी है।  

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश  में फिर से 2 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा यूपी के उप मुख्यमंत्री बन सकते है । योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व IPS असीम अरुण मंत्री बनाए जाएंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह दोबारा मंत्री बन सकते हैं। महेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय मिल सकता है। बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। जितिन प्रसाद फिर मंत्री बनेंगे। अनिल राजभर फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं। ब्राह्मण समाज से सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। जाट नेता भूपेंद्र चौधरी मंत्री बनाए जा सकते हैं। निषाद पार्टी के संजय निषाद का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सतीश महाना भी योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बृजेश पाठक भी योगी कैबिनेट में फिर नजर आ सकते हैं। इसके अलावा सभी मंत्रियो कल चार बजे के बाद सबके सामने आने वाले है।  कई चौकाने वाली खबरे भी देखने को मिलेंगी।