पत्नी ने बुलाकर बीयर पिलाई और प्रेमी ने मारी सिर में गोली, पत्नी को पसंद नहीं था पति का काम

भूदेवी ने पति से कहा कि उसका मौसेरा भाई आने वाला है। उसे ले आना। झम्मन एक दुकान पर पहुंच गया। बाइक से पप्पू और छोटू पहुंचे। वह बीयर की बोतल लेकर आए थे। झम्मन से कहा कि वह कहीं चलकर बीयर पीते हैं। झम्मन उन्हें जंगल में ले गया। बीयर पिलाने के बाद दोनों ने झम्मन की गोली मारकर हत्या कर दी।

पत्नी ने बुलाकर बीयर पिलाई और प्रेमी ने मारी सिर में गोली, पत्नी को पसंद नहीं था पति का काम

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में दूसरे के प्यार में फसी पत्नी ने पति की हत्या करा दी। मगर, इस वारदात की वजह और भी ज्यादा हैरान करने वाली है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक पेशे से हलवाई था। उसका यह काम उसकी पत्नी को पसंद नहीं था। साथ ही वह पत्नी के लव अफेयर में रोड़ा भी बन रहा था। इसलिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई।  खेरागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 22 साल के झम्मन नाम के युवक का शव जंगल में मिला था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पत्नी, प्रेमी सहित वारदात में शामिल एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को मारने के लिए किराये पर पिस्टल ली थी। वह अपने भांजे के साथ आया था। बीयर के बहाने अपने साथ लेकर हलवाई की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। कॉल डिटेल और गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

बीते 23 दिसंबर को थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरहरा गांव के जंगल में गूल के पास नगला उदैया निवासी झम्मन (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। वह हलवाई का काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला था। परिजन ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सर्विलांस से लेकर स्थानीय स्तर पर पड़ताल की। पता चला कि झम्मन की शादी सात महीने पहले फतेहपुर सीकरी की भूदेवी से हुई। भूदेवी के प्रेम संबंध चार साल से गांव नगर, फतेहपुर सीकरी निवासी पप्पू उर्फ प्रियंकेश से चल रहे थे। वह शादी से खुश नहीं थी। 

बता दे झम्मन को पत्नी के संबंध की जानकारी हो गई। उनके बीच झगड़ा होने लगा। भूदेवी चाहती थी कि पति उसे छोड़ दे, लेकिन वो तैयार नहीं हुआ। एक दिन झगड़े में झम्मन ने गुस्से में भूदेवी से कहा कि उसका प्रेमी मिल जाएगा तो जिंदा नहीं छोड़ेगा। भूदेवी को लगा कि वह कुछ भी कर सकता है। इसलिए पति की हत्या की योजना बनाई। 

डीसीपी पश्चिम के मुताबिक, महिला का प्रेमी पप्पू ग्वालियर गया। अपने एक परिचित से पिस्टल लेकर आया। पांच कारतूस लिए। परिचित ने काम हो जाने के बाद पिस्टल वापस करने और किराया देने को कहा था। पप्पू ने पिस्टल चलाने का ट्रायल एक फायर करके किया। हत्या के लिए भांजे छोटू उर्फ कमल सिंह को भी तैयार किया। वह ग्वालियर का रहने वाला है।  

भूदेवी ने पति से कहा कि उसका मौसेरा भाई आने वाला है। उसे ले आना। झम्मन एक दुकान पर पहुंच गया। बाइक से पप्पू और छोटू पहुंचे। वह बीयर की बोतल लेकर आए थे। झम्मन से कहा कि वह कहीं चलकर बीयर पीते हैं। झम्मन उन्हें जंगल में ले गया। बीयर पिलाने के बाद दोनों ने झम्मन की गोली मारकर हत्या कर दी। 

पूछताछ में परिजन ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा होता था। भूदेवी के किसी और से रिश्ते का पता चला। इस पर पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल देखी। एक नंबर पर उसकी बात होती थी। यह नंबर पप्पू का था। घटना से कुछ देर पहले ही नंबर बंद हुआ था। वह दूसरा नंबर इस्तेमाल कर रहा था।  

भूदेवी ने घटना से पहले पति से बात की थी। इस पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछने पर उसने सारा सच बता दिया। पप्पू ने बताया कि वह भूदेवी के गांव का ही रहने वाला है। इसलिए उसके परिजन शादी को तैयार नहीं हुए थे। दोनों के रिश्ते का पता चलने पर भी झम्मन उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। पुलिस ने आगे बताया कि वारदात वाली रात प्रियंकेश और उसके साथी छोटू ने झम्मन को मिलने के लिए बुलाया था।  फिर सभी ने बैठ कर बीयर पी. प्रियंकेश ने झम्मन को ज्यादा बीयर पिला दी। इसकी वजह से उसे ज्यादा नशा हो गया। फिर प्रियंकेश ने खेरागढ़ के जंगल में ले जाकर झम्मन के सिर में गोली मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। 

पुलिस उपायुक्त आगरा पश्चिमी का कहना है कि भूदेवी, प्रियंकेश और छोटू को युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सभी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।