पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला 2 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर रंगदारी मांगने का आरोप है। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला 2 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

लखनऊ की पुलिस ने सविता पाठक को गोमती नगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार किया है. गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर स्वर्गीय बृजमोहन चौबे ने गायत्री प्रजापति, अनिल प्रजापति और सविता पाठक पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी और रकम हड़पने की एफआईआर लिखाई थी. बता दें कि महिला के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस पर शनिवार को गोमतीनगर विस्‍तार पुलिस ने ऐक्‍शन लेते हुए महिला को आशियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। 

आरोप है कि रेप केस में बयान बदलने के लिए गायत्री प्रजापति ने बृजमोहन चौबे की जमीन भी महिला के नाम लिखवा दी थी. आरोप है कि बयान बदलने के बाद महिला ने बृजमोहन चौबे से 2 करोड़ रुपए मांगे थे. इस केस में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है. जानकारी के मुताबिक गवाही देने के लिए कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस जारी की गई, लेकिन महिला नहीं पहुंची, जिसके बाद महिला के खिलाफ वारंट जारी हो गया. पुलिस ने गैर जमानती वारंट पर सविता पाठक को गिरफ्तार किया है.  

जानिए क्या था मामला , सितम्‍बर 2020 में गोमतीनगर एक्‍सटेंशन थाने में गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्‍टर ने गायत्री प्रजापति, अनिल प्रजापति और उस महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, जान से मारने की धमकी देने और पैसे हड़पने के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस केस में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। बताया जा रहा है कि गवाही देने के लिए कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस जारी की गई लेकिन महिला नहीं पहुंची तो उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया।  

इससे पहले 26 अक्‍टूबर 2016 को चित्रकूट की रहने वाली इस महिला ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने बबलू सिंह, आशीष शुक्‍ला और एक अन्‍य व्‍यक्ति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में उसने सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर भी आरोप लगाया था। उसने गायत्री प्रजापति पर उसके साथ-साथ उसकी बेटी के भी रेप का आरोप लगाया था।