योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के 52 सदस्यों संग ली शपथ, केशव मौर्या और बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री देखिये पूरे मंत्रिमंडल की लिस्ट
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही भारत माता की जयघोष और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुयी। प्रदेश की राज्यपाल के बुलावे पर सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह करीब 37 वर्षों बाद हो रहा है कि कोई भी मुख्यमंत्री UP में दोबारा CM बन रहा हो। इसके बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक ने शपथ ली। इसके बाद मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रो और अन्य राज्यमंत्री गणो ने शपथ ग्रहण की।

इससे पहले समारोह स्थल पर लगभग 75-80 हजार देश प्रदेश के गणमान्य अतिथि उपस्तिथ रहे है। भारी भीड़ के चलते शहीद पथ पर भीषण जाम लगा पुलिस VIP व्यवस्था में व्यस्त रही लोग जुटे। 30 हजार से अधिक छोटे वाहन-दो पहिया और 1500-2000 बसें भी पहुंचीं हैं। योगी सरकार की दूसरी पारी की अभूतपूर्व सफलता के लिए शुक्रवार को ब्रज के 100 से अधिक मन्दिरों में पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुये।भाजपा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की पहले से अधिक सफलता के लिए भाजपा ने 228 शक्ति केन्द्रों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। प्रत्येक शक्ति केन्द्र में आधा दर्जन से अधिक बूथ आते हैं।
यह रही शपथ लेने वाले सभी मंत्रियो की लिस्ट
योगी आदित्यनाथ - मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य -उप मुख्यमंत्री
ब्रजेश पाठक-उप मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री
- सूर्य प्रताप शाही
- सुरेश कुमार खन्ना
- स्वतंत्र देव सिंह
- बेबी रानी मौर्य
- लक्ष्मी नारायण चौधरी
- जयवीर सिंह
- धर्मपाल सिंह
- नंद गोपाल नंदी
- भूपेंद्र सिंह चौधरी
- अनिल राजभर
- जितिन प्रसाद
- राकेश सचान
- अरिवंद कुमार शर्मा
- योगेंद्र उपाध्याय
- आशीष पटेल
- संजय निषाद
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- नितिन अग्रवाल
- कपिल देव अग्रवाल
- रवींद्र जायसवाल
- संदीप सिंह
- गुलाब देवी
- गिरीश चंद्र यादव
- धर्मवीर प्रजापति
- असीम अरुण
- जेपीएस राठौर
- दयाशंकर सिंह
- नरेंद्र कश्यप
- दिनेश प्रताप सिंह
- अरुण कुमार सक्सेना
- दयाशंकर मिश्र दयालु
राज्यमंत्री
- मयंकेश्वर सिंह
- दिनेश खटीक
- संजीव गोंड
- बलदेव सिंह ओलख
- अजीत पाल
- जसवंत सैनी
- रामकेश निषाद
- मनोहर लाल मन्नू कोरी
- संजय गंगवार
- बृजेश सिंह
- केपी मलिक
- सुरेश राही
- सोमेंद्र तोमर
- अनूप प्रधान वाल्मीकि
- प्रतिभा शुक्ला
- राकेश राठौर गुरू
- रजनी तिवारी
- सतीश शर्मा
- दानिश आजाद अंसारी
- विजय लक्ष्मी गौतम