एक छोटी से गलती और 18 महीनों बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, बॉडी को घर में था दफनाया

पुलिस ने बताया कि जब राम्या के पति संजीव ने हर सवाल और पूछताछ में किसी भी चीज के बारे में अनभिज्ञता जताई तो टीम ने उस पर कड़ी नजर रखी। वह एक साल से निगरानी में था और टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक छोटी से गलती और 18 महीनों बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, बॉडी को घर में था दफनाया

केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां आरोपी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि उसने डेढ़ साल पहले ही अपनी पत्नी को मारकर उसके शव दफना दिया है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

18 महीने पहले महिला अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती है। याद में पागल हो चुके पति ने ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह पुलिस के सामने रो-रोकर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा। पुलिस को हालांकि उस पर पहले से ही शक था और वह उसकी एक गलती का इंतजार कर रही थी। जैसे ही कत्ल पर से पर्दा उठा। पुलिस ही नहीं आस-पड़ोसियों के होश उड़ गए। कत्ल करने के बाद उसने बचने का हर तरीका आजमाया और इतने महीनों तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। लेकिन, पति की एक गलती ने उसका भंडाफोड़ कर दिया। 

संजीव की पत्नी राम्या अगस्त 2021 में लापता हो गई थी। इसके बाद राम्या के पति संजीव ने फरवरी 2022 में नजरक्कल पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक विशेष पुलिस दल द्वारा की गई जांच के बाद संजीव को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जब राम्या के पति संजीव ने हर सवाल और पूछताछ में किसी भी चीज के बारे में अनभिज्ञता जताई तो टीम ने उस पर कड़ी नजर रखी। वह एक साल से निगरानी में था और टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता राम्या की उसके पति संजीव से फोन कॉल्स पर हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संजीव ने तब उसे घर के पास ही दफना दिया था और वह डेढ़ साल तक घर में रहा। आरोपी अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को बता कर अगली शादी की तैयारी कर रहा था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है।

पुलिस की स्पेशल टीम को इस मामले की जांच में लगाया गया था। यह टीम लगातार आरोपी संजीव पर पिछले एक साल से नजर बनाए हुए थी। क्योंकि उसका कहना था कि उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है कि उसकी पत्नी कहां और किसके साथ है। एक साल तक उसपर नजर रखने के दौरान पुलिस के हाथ ऐसे कई सबूत लग गए थे जो कि साबित कर रहे थे कि संजीव ही अपनी पत्नी का कातिल है।

सभी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ करने लगी। इस दौरान आरोपी संजीव ने बताया कि अगस्त में उसका अपनी पत्नी रम्या के साथ फोन पर काफी झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से वो काफी गुस्से में था। जब वह घर लौटा तो उसने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के शव को घर के पास ही दफना दिया। 6-7 महीने बीतने के बाद उसने पुलिस में अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान घर के अंदर खुदाई के दौरान महिला के शव के अवशेष मिले। इसके और अन्य सबूतों के आधार पर संजीव को हत्या के आरोप में और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।